सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जमीन हड़पने के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार-तृतीय की अदालत ने सोमवार को मामले को गंभीर मानते हुए जुगैल थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर विधिनुसार जांच करने का आदेश दिया है। मामला जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी निवासी आवेदक गोविन्द ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही रामबच्चन, धर्म, संजय सहित कई लोगों ने साजिश कर फर्जी कागजात तैयार कराए हैं। आरोप है कि फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर रामबच्चन को आवेदक के दादा भजन का पुत्र दर्शा दिया गया, जबकि वास्तविकता में आवेदक के पिता रामसनेही ही भजन के एकमात्र पुत्र थे। आवेदक का कहना है कि विपक्षीगण ने फर्जी दस्तावेजों के आधार प...