गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। जमीन हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला भू-स्वामिनी ने शिकायत की थी कि उसकी जमीन को अभियुक्त ने एक अन्य महिला को वादिनी बनाकर फर्जी कागजात तैयार किए और अपने नाम बैनामा करा लिया। तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान एम्स इलाके के पार्वती नगर निवासी मुनीब निषाद के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.