लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मड़ियांव पुलिस ने मंगलवार को फर्जी दस्तावेजों से जमीन बिक्री करने वाले डेयरी संचालक धीरेंद्र कुमार उर्फ पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वह डेढ़ साल से फरार चल रहा था।इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार जालसाज धीरेंद्र कुमार सैरपुर इलाके के मुबारकपुर गांव का रहने वाला है। 10 अक्तूबर 2024 को डाक के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग कूटरचना कर फर्जी बैनामा तैयार कर जमीन को बेच रहे हैं। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई थी। तफ्तीश में डेयरी संचालक धीरेंद्र कुमार उर्फ पंकज यादव के बारे में जानकारी की मिली। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर धीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। वह साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.