गोरखपुर, मई 3 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पहले से बैनामाशुदा जमीन को दोबारा बेचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोरखनाथ के जटेपुर निवासी अनूप कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोप है कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए और जमीन का सौदा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी के आरोप में चार पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...