फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अदालत से जमानत हासिल करने के मामले में थाना सेंट्रल पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2020 के एक एनडीपीएस मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पंकज ने जमानत के लिए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की आरसी और अन्य दस्तावेज अदालत में पेश किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2023 में उसे जमानत मिल गई थी। बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति के दस्तावेज लगाए गए थे, वह न तो अदालत में पेश हुआ था और न ही उसने किसी को जमानत देने की सहमति दी थी。
मामले का खुलासा मामले का खुलासा तब हुआ जब मोटरसाइकिल मालिक नरेश कुमार ने अदालत में शिकायत दी। जांच में सामने आया कि जमानत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.