उन्नाव, अप्रैल 9 -- मोहान, संवाददाता। मियागंज में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में हसनगंज पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीएम डीटी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि ऊंचगांव निवासी राज विजय सिंह ने भव्या डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए आवेदन किया था। जिसमें संलग्न एमबीबीएस व डीएमआरडी की डिग्री सत्यापन में फर्जी पाई गई। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.