जमशेदपुर, अगस्त 5 -- महिला पुलिस पदाधिकारी की शादी का फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार अधिवक्ता महेश वर्मा की जमानत अर्जी सोमवार को एडीजे-1 की अदालत से मंजूर हो गई। सुनवाई के दौरान जिला बार संघ के कई पदाधिकारी समेत अन्य अधिवक्ता अदालत में मौजूद थे। बागबेड़ा निवासी अधिवक्ता महेश वर्मा को सीतरामडेरा पुलिस ने 23 जुलाई को जेल भेजा था। महिला पुलिस पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर सीतरामडेरा थाना में 11 अगस्त 2025 को अधिवक्ता और अन्य के खिलाफ विभिन्न अपराध की आठ धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। 30 जुलाई को जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने केस डायरी मांगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...