गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी बैनामों के जरिए करोड़ों की संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। बागपत निवासी व्यक्ति के मुताबिक, कुछ लोगों ने उसकी करीब 1500 वर्गगज जमीन पर कब्जा करने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए। एडिशनल सीपी से शिकायत के बाद सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है। बागपत के बड़ौत रोड बाहरी बस्ती में रहने वाले ओमपाल शर्मा ने एडिशनल सीपी को दी शिकायत में बताया कि लाइब्रेरी रोड घंटाघर पर उनका दफ्तर है। नगर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर गांधी नगर के बराबर वाली सड़क से चौधरी मोड़ के बराबर तक उनकी जमीन है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन बंशी पुत्र अमोलक के नाम दर्ज रही है और वह इस भूमि के मालिक और काबिज हैं।ओमपाल शर्मा के मुताबिक कुछ समय पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.