गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने नो एंट्री में प्रवेश का फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एक वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। पिकअप चालक को एसपीआर पर ट्यूलिप चौक के समीप से पकड़ा है। उप निरीक्षक मनोज कुमार एसपीआर पर गश्त पर थे। इस दौरान एक पिकअप को आते हुए देखा। उसे रुकवाने पर नो एंट्री में प्रवेश के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। पिकअप चालक सुनील ने फर्जी दस्तावेज दिखाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुबह आठ बजे से सुबह दस बजे और शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित होता है। सिर्फ आवश्यक वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ, दवाइयां, ईंधन और दैनिक उपभोग की आपूर्ति के लिए सीमित वाहनों को मंजूरी दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...