जौनपुर, अप्रैल 11 -- शाहगंज। तहसील क्षेत्र में भूमि से जुड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेच दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव निवासी नंदलाल पुत्र पूर्णमासी ने बताया कि वह गौसपुर काजीपुर स्थित जमीन का सह-काश्तकार है। आरोप है कि जमीन के एक हिस्से को एक व्यक्ति ने खुद को पूर्णमासी का पुत्र बताकर फर्जी तरीके से अपने नाम दर्ज करा लिया और बाद में उसे बेच दिया। पीड़ित के अनुसार बैनामे में उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगा दी गई, जिससे पूरे मामले में फर्जीवाड़ा साफ नजर आता है। मामले में कई लोगों की मिलीभगत की भी आशंका जताई। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज और धोखाधड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.