गुड़गांव, जनवरी 24 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम में प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जालसाजों ने दूसरे की बेशकीमती जमीन का फर्जी मालिक बनकर एक व्यक्ति से 18 करोड़ की ठगी कर डाली। ठगी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। आर्थिक अपराध शाखा दो (ईओडब्लयू) ने मामले में जांच करने के बाद सेक्टर-40 थाने में एक कंपनी सहित दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव सिलोखरा निवासी 35 वर्शीय कपिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल अगस्त 2024 में उनकी जमीन बिकने के बाद रुपये आए थे। उनके पास एक कंपनी और दो युवक आए और उन्होंने कहा कि पलवल के गांव घुघेरा में उनके पास 11 एकड़ कृषि भूमि है। वह जमीन उनको बेचनी है और वह सस्ते दाम पर बेचना चाह रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.