फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाला दबोचा
मेरठ, जून 17 -- धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में मेडिकल थाना पुलिस ने वांछित आरोपी पप्पन कुमार निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से मुकदमे में नामजद चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को पीड़िता की तहरीर पर मेडिकल थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करने तथा धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने आरोपी पप्पन कुमार उर्फ विपिन कुमार पुत्र नरेश सिंह निवासी ग्राम सम्भलहेड़ी, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे बड़गांव रोड क्षेत्र से दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका प्रयोग करने तथा धोखाधड़ी के जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.