गंगापार, अप्रैल 30 -- फर्जी कूटरचित दस्तावेजों के जरिए मकान पर कब्जा करने के मामले में वांछित 40 वर्षीय अनुज कुमार पाण्डेय निवासी वार्ड नं. आठ, हज्जी टोला कस्बा शंकरगढ़ को पुलिस ने उसके आवास से गिरफ्तार किया है। 20 अप्रैल 2026 को वादी नवीन कुमार चौरसिया निवासी हज्जी टोला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके मकान पर अवैध कब्जा कर लिया। वादी को घर में घुसने से रोका गया और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज भी की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने पूर्व में वादी के मकान में किराये पर कमरा लिया था और कुछ समय तक किरायेदारों से किराया वसूलकर मकान मालिक के खाते में जमा करता रहा। बाद में उसकी नियत खराब हो गई और उसने नगर पंचायत व बिजली विभाग के दस्तावेजों में हेरफेर कर अपने नाम से फर्जी कागजात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.