फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया मकान, सात नामजद
मेरठ, मई 30 -- मीनाक्षीपुरम में एक मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार गाजियाबाद निवासी एक युवक ने चार लोगों को मकान का बैनामा कर दिया। सात आरोपियों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना सिविल लाइन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दौराला की आर्यनगर कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम कसेरू बक्सर स्थित 355.55 वर्ग गज मकान का बैनामा कृष्णपाल से किया था। वर्तमान में यह मीनाक्षीपुरम कालोनी का आवास संख्या ई-17 है। इस आवास के 88.88 वर्ग गज के चार हिस्से कर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी राजेश कुमार ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पंकज बरार निवासी गांव भिरावट सैदपुर बुलंदशहर, निधि पत्नी पंकज बरार निवासी ग्राम कुनकुरा मवाना रोड, वैभव गोयल निवासी मोती प्रयाग कालोनी गढ़ रोड व आकांश निवासी मवाना रोड के नाम बैनामा कर दिया। विवेक ने इसकी शिकायत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.