फर्जी दस्तावेज तैयार कर फ्लैट बेचने का केस दर्ज
नोएडा, मई 18 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-70 स्थित बसई बाउद्दीन नगर गांव में दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बिल्डर और बैंक प्रबंधन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-70 स्थित बसई गांव निवासी दीपक कुमार झा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 10 मार्च 2017 को बसई बाउद्दीन नगर में हरित टावर में 23 लाख 50 हजार रुपये में फ्लैट खरीदा था। इसका बैनामा सौरभ राणा ने किया था। उन्होंने सौरभ राणा को पांच लाख 10 हजार रुपये चुकाए थे, जबकि 18 लाख 40 हजार रुपये का बैंक से ऋण लिया था। ऋण देने वाले बैंक को फ्लैट के सभी दस्तावेज और प्राधिकरण द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र दिए गए थे। वह 10 मार्च 2017 से फ्लैट पर बतौर मालिक काबिज हैं।आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.