गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- गाजियाबाद। कैला भट्ठा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए मकान हड़पने की कोशिश करने और परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। कैला भट्ठा स्थित लालटेन फैक्टरी के पास रहने वाले मोहम्मद हैदर अंसारी ने बताया कि उन्होंने एक मकान खरीदा था। आरोप है कि एक फरवरी 2026 को कुछ लोग उनके मकान पर पहुंचे और खुद को उस संपत्ति का मालिक बताते हुए घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी लगातार उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर 23 मार्च को पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...