नोएडा, मई 1 -- दादरी, मयंक राणा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जैतवारपुर गांव की एक जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दस नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नोएडा के भंगेल बेगमपुर निवासी राजेश सिंह ने न्यायालय को बताया कि जैतवारपुर में उनकी और प्रतीक सिंह की जमीन है। इस जमीन को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर राजेश सिंह और प्रतीक सिंह के स्थान पर अज्ञात व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का आधा भाग खुशबू देवी के नाम बैनामा कराया गया। इसके बाद खुशबू देवी ने फरवरी में जमीन का कुछ हिस्सा संदीप कुमार को बेच दिया। यह भी पढ़ें- प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी जमीन का कुछ हिस्सा पारुल गुप्ता, सुमन आहूजा और अलका को बेचा गया। इस फर्जीवाड़े का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई...