गाजीपुर, मार्च 9 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद । नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिये प्रबंधक ने सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी। अब पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए शिक्षक के दस्तावेज सहित अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से पूर्व में शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई थी। टाउन नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक सनद पाण्डेय ने बताया कि 29 सितंबर 2007 को सारनाथ स्थित मवईयां के मंगलम कॉलोनी के रहले वाले शिवाकांत पाण्डेय पुत्र स्व: रामकृष्ण पाण्डेय ने रसायन विज्ञान के पद पर प्रवक्ता पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। वर्ष 2022 में आशंका होने पर तत्कालीन प्रधानाचार्य ने शिवाकांत पाण्डेय के सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया। जिस पर गोरखपुर विश्वविद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.