फर्जी दस्तावेज के आधार पर कंपनी को हड़पने के प्रयास का आरोप
नोएडा, जुलाई 12 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाने में कंपनी के एक निदेशक ने दो सह निदेशकों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी को हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-80 स्थित एलकोव इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर निदेशक मनदीप सिंह चावला ने पुलिस को बताया कि कंपनी का गठन अगस्त 2015 में हुआ था। वर्तमान में कंपनी के तीन निदेशक हैं। जिनमें उनके अलावा संजय कुमार और विनय कुपूर हैं। कंपनी के गठन के बाद से ही कंपनी की सभी वैधानिक और वित्तीय अनुपालनों जैसे जीएसटी, आयकर, टीडीएस, बैंकिंग अनुपालन और सरकारी पोर्टलों के संचालन का कार्य वह देख रहे थे। मई 2026 को उन्हें जीएसटी के आयुक्त ने मुलाकात के दौरान कुछ कथित बोर्ड प्रस्तावों एवं बैठक कार्यवृत्तों की प्रतियां उपलब्ध कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.