कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर, संवाददाता। धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही 10 हजार की इनामिया महिला को काकादेव पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला ने अपने पति और बैंक के कर्मचारियों के साथ मिलकर पूर्व साझेदार के फर्जी दस्तावेज लगाकर 90 लाख रुपये का लोन कराया था। विजयनगर निवासी नीतू सिंह के अनुसार वर्ष 2021 में एसडी इंटरप्राइजेज के साझेदार सौरभ निगम और उनकी पत्नी शिखा ने फर्म में साझेदारी का प्रस्ताव दिया था। फर्म में रकम लगाकर वह साझेदार बनी थी। काफी समय तक फर्म के कारोबार की जानकारी नहीं मिलने पर जनवरी 2022 को उन्होंने साझेदारी से इस्तीफा दे दिया था। आरोप है कि फर्म से अलग होने के बावजूद उनके फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज का प्रयोग कर एचडीएफसी बैंक की रतनलाल नगर शाखा से फर्म की नाम से ओडी खाता खुलवाया। इसके बाद 90 लाख रुपये ...