कन्नौज, जून 27 -- कन्नौज। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की कन्नौज शाखा के ब्रांच मैनेजर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी से लिए गए 8 लाख रुपये के लोन की वसूली से बचने की साजिश का आरोप लगाते हुए न्यायालय में गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक प्रियांशु तिवारी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में गुरसहायगंज क्षेत्र के ब्रजेश यादव ने अपनी पत्नी शिल्पी और पिता रामचंद्र यादव के साथ मिलकर कपड़े के व्यापार के लिए 8 लाख रुपये का लोन लिया था। इसके लिए अपनी संपत्ति को बंधक रखा गया था। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बंधक संपत्ति का रजिस्टर्ड दान विलेख दूसरे व्यक्ति के नाम करा दिया, ताकि फाइनेंस कंपनी लोन की वसूली न कर सके। शिक...