संभल, मार्च 25 -- बबराला क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी पंजीकरण हासिल कर करीब 1.31 करोड़ रुपये की कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह मामला वाणिज्य कर विभाग की गहन जांच में उजागर हुआ है। जिसके बाद थाना बबराला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। वाणिज्य कर विभाग को गंगा ट्रेडिंग कंपनी नामक फर्म के लेनदेन और पंजीकरण को लेकर संदेह हुआ था। जांच में सामने आया कि फर्म ने पंजीकरण के लिए फर्जी मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और कृषि उत्पादन मंडी समिति की रोकड़ रसीद को व्यापार स्थल के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया था। संदेह गहराने पर संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर 9 नवंबर 2020 को मंडी परिसर में औचक निरीक्षण किया गया। जांच टीम को मौके पर न तो कोई दुकान मिली और न ही कोई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.