फर्जी दस्तावेजों से सिपाही बनने की कोशिश का आरोपी गया जेल
प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज। आरपीएफ के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सिपाही बनने की कोशिश करने वाले आरोपी पीलीभीत निवासी रोहित पुत्र झनकार को धूमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जालसाजी, कूटरचना और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरटीसी में एक जुलाई से नवनियुक्त सिपाहियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण चल रहा है। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान रोहित के अभिलेख संदिग्ध मिले। जांच में पता चला कि उसका नाम उत्तर रेलवे की अधिकृत चयन सूची में नहीं था, जबकि उसके कॉल लेटर पर अंकित रोल नंबर सूची में शामिल दूसरे अभ्यर्थी रोहित पुत्र बलराज सिंह का था। उत्तर रेलवे से आरोपी के प्रशिक्षण के लिए नामित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल नहीं होने की पुष्टि के बाद आरपीएफ अधिकारियों ने उसे ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.