प्रयागराज, फरवरी 15 -- फर्जी दस्तावेजों के जरिए मकान बेचकर एक व्यापारी के 63 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। खुल्दाबाद में घासपट्टी निवासी सुभाष चंद्र केसरवानी व्यापारी हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक तालाब नवल राय न्यू बैरहना कीडगंज निवासी शुभम त्रिपाठी से उन्होंने 63 लाख रुपये में एक मकान खरीदा। रजिस्ट्री के बाद उसे पता चला कि मकान विवादित है और विक्रेता शुभम त्रिपाठी ने मकान के जो दस्तावेज दिखाए थे, वह फर्जी है। व्यापारी के मुताबिक, ठगी में खुद को शिक्षा विभाग में बीईओ बताने वाले शुभम त्रिपाठी के साथ उसका साला स्वप्निल शर्मा, उसकी मां माया शर्मा, बहन मेघना शर्मा, रिश्तेदार पीयूष शर्मा और मकान में किरायेदार राजीव केसरवानी भी शामिल हैं। व्यापारी के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.