हापुड़, अप्रैल 29 -- कोतवाली क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैनामा तैयार कराने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आबिद पुत्र खलील निवासी गांव हावल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सिखेड़ा बंबा धौलाना रोड से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.