संभल, मार्च 10 -- कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में भेजा। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च 2025 को कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरोली ताहरपुर निवासी चंद्रसेन पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें आरोप था कि करीब दो वर्ष पहले उसके गंभीर रूप से बीमार बेटे दिनेश के आधार कार्ड और पासबुक का इस्तेमाल कर आरोपी ने फर्जी तरीके से बीमा पॉलिसी करा ली और धोखाधड़ी कर एक सोनालिका ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल निकलवा ली। बाद में दिनेश की मृत्यु के बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई थी। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव टिकटा-बहरोली निवासी आरोपी मुकेश को कैलादेवी चौराहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.