मथुरा, अप्रैल 8 -- मथुरा। गोवर्धन में फर्जी दस्तावेजों से फसल बीमा की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गोवर्धन थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना गोवर्धन के गांव जमुनावता निवासी पप्पू ने बताया कि वह मौजा जमुनावता की कृषि भूमि का सह-खातेदार है। कुसमा निवासी कोठरा, मंजू निवासी गोवर्धन, विजेंद्र, श्याम सुंदर निवासी बरैना, गजेंद्र सिंह निवासी कोठरा समेत अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्वयं को किसान दर्शा दिया। आरोप है कि नामजदों ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से फसल बीमा करा लिया। बीमा कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर झूठी रिपोर्ट लगाकर फसल का नुकसान दर्शाकर 1.5 लाख रुपये की बीमा धनराशि ले ली है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना गोवर्धन प्रभारी भगवत गुर्जर ने बताया कि मामले में मुक...