फरीदाबाद, फरवरी 2 -- पलवल, संवाददाता । घुड़ावली गांव में एक पिता द्वारा अपने नाबालिग बेटे को ट्यूबवेल ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। सीएम फ्लाइंग की जांच में इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। उटावड़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि घुड़ावली के मोहम्मद मुबारिक ने अपने बेटे को पंचायत विभाग के ट्यूबवेल पर पंप ऑपरेटर की नौकरी दिलवाई। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार, बेटे की वास्तविक जन्मतिथि 15 अगस्त 2004 है। उसे 27 जून 2019 को नौकरी पर रखा गया था, उस समय उसकी उम्र केवल 15 साल थी। नौकरी के लिए बेटे के फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए गए थे। इन दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि 2 अप्रैल 2000 दर्शाई गई, ताकि उसे बालिग साबित किया जा सके। वर्ष 2021 में, मोहम्मद मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.