लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज स्थित नैनीताल बैंक शाखा में फर्जी दस्तावेज और जाली पहचान पत्रों के सहारे नौ होम लोन समेत 11 लोन लेकर 1.87 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर शाखा प्रबंधक ने हसनगंज कोतवाली में लोन धारकों, पैनल अधिवक्ता और वैल्यूअर समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

फर्जीवाड़े का मामला शाखा प्रबंधक के मुताबिक, 17 मई से 27 जून 2025 के बीच अभिषेक अग्रवाल शाखा प्रबंधक थे। उसी अवधि में नौ आवास ऋण समेत कुल 11 लोन स्वीकृत किए गए, जिनका कुल बकाया 1,87,55,682 रुपये है। किस्तें न जमा होने पर खाते एनपीए में चले गए। बैंक ने नोटिस भेजा, जवाब न मिलने पर गिरवी संपत्ति के पेपर जांचे तो वह जाली मिले। आरोप है कि...