फर्जी दस्तावेजों से निर्दोष चालक को आरोपी बनाने पर एफआईआर
फरीदाबाद, मई 22 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। थाना सेक्टर-8 में वर्ष 2023 के एक सड़क दुर्घटना मामले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्दोष व्यक्ति को आरोपी बनाने के आरोप में नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पलवल निवासी कुंवर सिंह की शिकायत पर की गई, जिसमें उन्होंने खुद को साजिश के तहत झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता कुंवर सिंह ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पेशे से चालक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें 19 जनवरी को फरीदाबाद की एमएसीटी अदालत से एक क्लेम केस में नोटिस प्राप्त हुआ था। 20 जनवरी को अदालत में पेश होने पर उन्हें पता चला कि थाना सेक्टर-8 में दर्ज एक सड़क दुर्घटना मामले में उन्हें आरोपी वाहन चालक के रूप में दर्शाया गया है। कुंवर सिंह के अनुसार यह मामला 20 मई 2023 को गुडईयर चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.