गोरखपुर, जून 21 -- गगहा, संवाददाता। गगहा थाना क्षेत्र के परेसापार निवासी एक युवक पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए दो अलग-अलग नाम और पते से पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम सिंह पुत्र अभिमन्यु सिंह ने वर्ष 2018 में एक पासपोर्ट बनवाया था, जबकि वर्ष 2023 में कथित रूप से रुद्राक्ष सिंह नाम से दूसरा पासपोर्ट जारी कराया। जांच में दोनों पासपोर्ट एक ही व्यक्ति के पाए गए। उप निरीक्षक विकास सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...