गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन को बेचने और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप है।डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार मुगल गार्डन मसूरी निवासी जफर ने 20 दिसंबर 2025 को मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2017 में उन्होंने ग्राम भूडगढ़ी स्थित खसरा संख्या 2708 की भूमि किसान घनश्याम और देवदत्त से 18.50 लाख रुपये में खरीदी थी। इसमें छह लाख रुपये नकद और शेष करीब 12.50 लाख रुपये बैंक के माध्यम से विभिन्न तिथियों में दिए गए थे। कुछ समय बाद आर्थिक जरूरत के कारण जफर ने जमीन बेचने का निर्णय लिया। इसी दौरान उनके परिचित के माध्यम से डीलर अतीक निवासी ...