बदायूं, मई 2 -- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी दुगतर पुत्र अली हुसैन ने एसीजेएस द्वितीय के न्यायालय में शिकायत की थी। जिस पर कोर्ट ने मुकदमे के आदेश दिये थे। प्रार्थी के अनुसार ग्राम अम्बियापुर में वर्ष 2019 में उसने अपने हिस्से की भूमि का बैनामा रचना माहेश्वरी के नाम किया था। आरोप है कि इसके बाद शेष बची जमीन पर आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा कर लिया और अवैध निर्माण करा लिया। उसका का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो रचना माहेश्वरी, अवधेश माहेश्वरी व अन्य दो लोगों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में धोखाधड़ी व मारपीट के आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.