फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के प्रयास आरोप में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर, जून 4 -- बेहट। गांव मिर्जापुर पोल निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसके भाई की कृषि भूमि को धोखाधड़ी से बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए न्यालय के आदेश पर महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित मोहम्मद अली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके भाई नदीम के नाम दर्ज कृषि भूमि को हड़पने के लिए आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड व अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन का फर्जी बैनामा तैयार कराकर उसे बेचने का प्रयास किया। जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तो वह बेहट तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो उन्हें आरोपी वहां मौजूद मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। उनका आरोप है कि घटना के दौरान तैयार कराए गए फर्जी दस्तावेजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.