संभल, अप्रैल 25 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मिलक सिरसी में जमीन हड़पने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद हैदर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। पीड़ित के अनुसार, रजा अब्बास, फिरोज अब्बास और इमाम अब्बास ने पहले से चल रहे संपत्ति विवाद के बीच साजिश रचते हुए गांव के महेश भारती के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार कराए। आरोप है कि आधार कार्ड में हेरफेर कर पीड़ित के पिता की जगह दादा का नाम दर्ज कराकर जमीन को विरासत में दर्ज कराने के लिए तहसील में आवेदन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- जमीन धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों को राहत नहीं, याचिका खारिज मामले का खुलासा तब हुआ जब जांच के लिए हल्का लेखपाल पीड़ित के घर पहुंचा। विरोध करने...