फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के आरोप में दो पर केस
गोरखपुर, जून 1 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय के आदेश पर कैंपियरगंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लोहरपुरवा निवासी दिलीप कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की आराजी संख्या 2204 की भूमि का आधा हिस्सा 18 नवंबर 2024 को रामप्रति और रामललित ने बैनामा कर बेचा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों आरोपी नेपाल के रूपन्देही जनपद के निवासी हैं और उन्होंने फर्जी आधार, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेजों के सहारे खुद को स्थानीय निवासी दर्शाकर जमीन का विक्रय किया। पुलिस और अधिकारियों से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.