शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। सदर बाजार थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का बैनामा कराने के मामले में जलालाबाद के पुरैना निवासी शेखर (21) पुत्र जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर खुद को भू-स्वामी बताकर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। पुलिस के अनुसार द्वारिकापुरम कॉलोनी अजीजगंज निवासी निमेष कुमार भारद्वाज ने 24 जून 2025 को सदर बाजार थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि बदायूं जिले के मौजमपुर पिपला निवासी शिवम और यारपुर निवासी अवनीश सिंह ने उनके छोटे भाई की पत्नी रुचि और गुडिया देवी के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का बैनामा कराया और छह लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 388/25 धारा 318(4), 316(2), 338, 336(2), 340(2) बीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.