फर्जी दस्तावेजों से छुड़ा लिया सीज ट्रक
प्रयागराज, मई 29 -- जार्जटाउन थाने में सीज ट्रक को फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर छुड़ाने का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। संभागीय परिवहन कार्यालय के यात्री/मालकर अधिकारी राम सागर की ओर से जार्जटाउन थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, एक भारी वाहन को 15 मई की सुबह सीज करने के बाद जार्जटाउन थाने में निरुद्ध कराया गया था। वाहन पर एक लाख 27 हजार 860 रुपये शमन शुल्क बकाया था। कुछ दिन बाद पता चला कि सीज वाहन को 15 मई को ही छोड़ दिया गया था। अभिलेखों के मिलान पर पता चला कि वाहन फर्जी दस्तावेजों के जरिए छुड़ाया गया है। यह भी पढ़ें- इतना जुर्माना लगा की बस छोड़कर भागा मालिक परिवहन कार्यालय में कोई आवेदन भी नहीं किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.