फर्जी दस्तावेजों से कार बेचकर साढ़े 14 लाख रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फेसबुक मार्केटप्लेस पर फॉर्च्यूनर कार बेचने का विज्ञापन देकर मणिपुर के व्यक्ति से 14.60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों और पहचान पत्र के सहारे कार का सौदा किया गया। कार लेकर मनाली से लौटते समय पंजाब में कुछ लोगों ने रास्ते में रूकवाकर गाड़ी कब्जे में ले ली। नंदग्राम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंफाल, मणिपुर के खोलाखोंक मयांग निवासी मोहम्मद रफीक ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर बताया कि जून 2026 में उनके दोस्त खुलेइफम इम्तियाज ने फेसबुक मार्केटप्लेस पर हरियाणा नंबर की फॉर्च्यूनर कार बिक्री के लिए देखी थी। संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक और राजनगर एक्सटेंशन का कार डीलर बताया। वाहन की आरटीओ से जानकारी की पुष्टि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.