हरदोई, अक्टूबर 7 -- हरदोई। फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग पासपोर्ट हासिल करने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की जांच रिपोर्ट और एसपी के निर्देशन में एलआईयू की संस्तुति के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के खौसीखेड़ा मजरा नारायनपुर निवासी अली अहमद पुत्र नान्हके पर आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेज और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाए। जांच में नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और पते समेत व्यक्तिगत विवरणों में हेरफेर किए जाने की बात सामने आई। जांच में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग पासपोर्ट हासिल किए जाने का भी खुलासा हुआ।महिला यह भी पढ़ें- Kanpur News: बनवाया दूसरा पासपोर्ट, माता-पिता के नाम ने खोली पोल उपनिरीक्षक मीनाक्षी रा...