फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- रसूलपुर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपियों की जमानत लेने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनकी चार माह से तलाश कर रही थी। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। थाना नारखी के गांव जाटऊ निवासी होरी लाल ने दिसंबर 2025 में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उनके पास थाना रसूलपुर से एक पुलिस कर्मी पहुंचा। उसने बताया कि आपने आरोपी सुहैब उर्फ लाला निवासी मोमिन नगर निकट आयशा मस्जिद थाना रसूलपुर की जमानत ली है। उन्होंने पुलिसकर्मी को बताया कि उन्होंने किसी की जमानत नहीं ली है। न्यायालय से जानकारी करने पर पता चला कि उनके नाम से किसी ने गांव नगला कूप के वीरपाल से मिलकर वीरेंद्र कुमार उर्फ वीके ने सुदैव उर्फ लाला की जमानत ली है। जमानत में उनका नाम था लेकिन फोटो वीरेंद्र की थी। मंगलवार देर रात रसूलपुर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.