फर्जी दस्तावेजों पर 8.50 लाख का ऋण लेने का आरोप
शामली, अक्टूबर 4 -- फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि पर 8.50 लाख की ऋण लेने का आरोप लगा है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद, शाखा प्रबंधक व फील्ड आफिसर के विरूद्ध अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा निवासी जरनेल सिंह ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने वर्ष 2016 में मौजा बल्हेड़ा फरगना बिड़ौली में राशिद निवासी बल्हेड़ा से 1.2960 हेक्टेयर भूमि में से 0.8480 हेक्टेयर कृषि भूमि 10 लाख रुपये में खरीदी थी। बीमारी के कारण वह भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में अपने नाम पर दाखिल-खारिज नहीं करा सका। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर राशिद ने पंजाब नेशनल बैंक की कैराना शाखा के प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर से कथित मिलीभगत कर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कराई और खरीदी गई भूमि की फर्जी मॉर्गेज डीड तैयार कर ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.