अलीगढ़, जून 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के एक युवक ने धोखाधड़ी करके पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी पा ली। उसने तथ्यों को छिपाते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होमगार्ड कोटे से आवेदन किया था। इस पर वह भर्ती भी हो गया। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर उसका सिपाही पद पर चयन रद्द कर दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले में सहारनपुर जिले के सदर बाजार में तैनात एसएसआई विपिन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि लोधा क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी निवासी हिमांशु जादौन 19 जुलाई 2021 को होमगार्ड विभाग में भर्ती हुआ था। नियमों के मुताबिक, होमगार्ड कोटे से पुलिस भर्ती में आवेदन के लिए 3 साल का कार्यकाल पूरा होना जरूरी है। आरोप है कि हिमांशु ने तीन साल का कार्यकाल पूरा किए बिना ही अपने तथ...