हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। उपायुक्त  हेमन्त सती ने भूमि संबंधी धोखाधड़ी और अवैध हस्तांतरण को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के नोटरी पब्लिक सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अब नोटरी पब्लिक को दस्तावेजों के सत्यापन में अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी। उपायुक्त ने हाल के दिनों में सामने आए फर्जी और भ्रामक दस्तावेजों के आधार पर नोटरी कराने के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने नोटरी पब्लिक को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दस्तावेज का नोटरीकरण करने से पहले उसकी विधिवत जांच-पड़ताल की जाए। उपायुक्त ने कहा कि तथ्यों से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी चाहिए।बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि भू-माफिया फर्जी दस्तावेजों के जरिए अ...