फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद,संवाददाता। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पाली उपमंडल कार्यालय ने बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए कथित रूप से फर्जी एवं भ्रामक दस्तावेज प्रस्तुत कर विभाग को गुमराह करने के मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में 15 मई 2026 को पुलिस चौकी पाली को पत्र भेजकर दिनेश भड़ाना तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया था। बिजली निगम के अनुसार, कार्यालय में एक बिजली कनेक्शन के लिए क्षतिपूर्ति बंधपत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसमें गांव पाली, तहसील बड़खल स्थित संपत्ति का विवरण दर्ज था। दस्तावेज में दर्शाया गया कि एक निजी कंपनी के निदेशक रमेश थापर ने उक्त संपत्ति पूर्व उपभोक्ता जोगेंद्र कुमार कवात्रा से प्राप्त की...