नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, व.सं.। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारतीय पहचान व नागरिकता के दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवाने का आरोप है। इन्ही दस्तावेजों की मदद से आरोपी भारतीय नागरिक बनकर जेद्दा (सऊदी अरब) भागने की तैयारी में था। उसे उड़ान में सवार होने से पहले ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही हहै कि उसने पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड और एसबीआई की पासबुक किसकी मदद से और कैसे बनवाए थे। आरोपी 1 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे मोहम्मद बरात नाम के भारतीय पासपोर्ट के साथ जेद्दा जाने वाली फ्लाइट के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा था। शक होने पर जांच करने पर पता चला कि वह मूल रूप...