गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंट पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुस्ताक अहमद निवासी कोतवाली क्षेत्र और अहमद हुसैन निवासी चिलमापुर थाना चिलुआताल के रूप में हुई है। दोनों शहर से भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि खजनी के खुटभार निवासी अमित सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। चिलमापुर स्थित भूमि का विवाद 1977 से न्यायालय में विचाराधीन है। 20 दिसंबर 1977 को सहायक कलेक्टर न्यायालय से वादी पक्ष के पक्ष में ड...