फतेहपुर, जुलाई 29 -- फतेहपुर। फर्जी शपथपत्र, खतौनी और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गंभीर मामलों के आरोपियों की जमानत कराने वाले एक पेशेवर जमानतदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक लाभ के लिए एक ही संपत्ति को बार-बार बंधक दिखाकर जमानत कराने की बात स्वीकार की। हुसेनगंज पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान रामशरण पुत्र प्यारे निवासी अहमदपुर थाना हुसेनगंज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फर्जी शपथपत्र, खतौनी व अन्य कूटरचित अभिलेख तैयार कर उनका इस्तेमाल गंभीर मामलों में आरोपियों की जमानत कराने में करता था। पूछताछ में उसने हत्या, एनडीपीएस, गैंगस्टर, चोरी, धोखाधड़ी और कूटरचना समेत 19 मामलों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पेशेवर जमानतदार के रूप में जमानत कराने की बात स्वीकार की। यह भी पढ़ें- Ba...