मेरठ, जनवरी 3 -- परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-एक में प्लॉट के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पीड़ित को झांसे में लेकर मोटी रकम हड़प ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। शताब्दी नगर निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र सीताराम ने परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने एक प्लॉट खरीदने के लिए सौदा किया था। विश्वनाथ सिंह उर्फ मोनू निवासी पोरा गांव, थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस हाल निवासी कृष्ण कुंज, मोदीनगर ने खुद को प्लॉट का मालिक बताते हुए फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड और प्लॉट से जुड़े कूटरचित दस्तावेज दिखाकर विश्वास में ले लिया। आरोपी ने चालाकी से छह लाख रुपये हड़प लिए और जब पीड़ित ने बैनामा कराने की बात कही तो...