रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर, संवाददाता। निरंजनपुर गांव के एक ग्रामीण की जमीन कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करा ली। तहसील से खसरा खतौनी की नकल निकलवाने गए ग्रामीण को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीण ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी ब्रह्मपाल पुत्र शादीराम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी गांव में खेती की जमीन है लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी लगभग 40 लाख रुपये क़ीमत की साढ़े दस बीघा जमीन अपने नाम करा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.